फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   5.84 crores for the construction of toilets in the village panchayats

शौचालय निर्माण को ग्राम पंचायतों में 5.

Fri, 26 Jul 2019 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
5.84 crores for the construction of toilets in the village panchayats
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाइन सर्वे से छूटे ग्रामीणों के शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों में धनराशि भेज दी गई है। 4868 शौचालय निर्माण को पांच करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये हस्तांतरण के साथ 15 दिन में निर्माण पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। इसमें पात्र ग्रामीणों के वंचित रह जाने की शिकायत पर बेस लाइन सर्वे से छूटे ग्रामीणों का 2018 में सर्वे कराया गया।
विज्ञापन

जनपद की 600 ग्राम पंचायतों में कुल 20 हजार 346 पात्र लाभार्थी चयनित किए गए। इसके बाद ग्राम पंचायतों में 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई। 53 ग्राम पंचायतों में 4868 शौचालय शेष रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें भी पांच करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये हस्तांतरित कर दिये गए। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों को 15 दिन के अंदर शौचालय निर्माण कराने के साथ ऑनलाइन फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में बेसलाइन सर्वे से छूटे लाभार्थियों के शौचालय निर्माण को जिला पंचायत राज विभाग से ग्राम पंचायतों में धनराशि भेजी गई थी। गत माह भी 3840 शौचालयों की धनराशि हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही 15 दिन में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

इसके बावजूद ग्राम पंचायत सचिवों ने अब तक 1578 शौचालयों की फोटो ऑनलाइन अपलोड नहीं की। इससे इन शौचालयों का निर्माण लटका है। सचिवों को शीघ्र फोटो अपलोड न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed