फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   487 flood victims were given free treatment

Farrukhabad News: 487 बाढ़ पीड़ितों को निशुल्क उपचार दिया

Mon, 15 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
487 flood victims were given free treatment
फोटो-15, बाढ़ग्रस्त गांव कटरी धर्मपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। बाढ़ग्रस्त गांव कटरी धर्मपुर में रविवार को फर्रुखाबाद विकास मंच की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य टीम ने 487 बाढ़ पीड़ित मरीजों को उपचार दिया।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर घटने के साथ बाढ़ग्रस्त गांवों में अब संक्रामक बीमारियां भी पांव पसार रही हैं। वहीं कीचड़ व पानी से निकलने के दौरान कांटे, लकड़ी आदि चुभने से लोगों के पैर भी घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त गांव कटरी धर्मपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा तो मरीजों की भीड़ गई। डॉ.नावेद अंसारी, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. पंकज राठौर, फार्मासिस्ट ब्रह्मानंद आदि ने मरीजों की जांच कर दवा दी। कई लोगों के पैर जख्मी होने से उनकी ड्रेसिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जुकाम, बुखार, खांसी के अलावा आंख, खुजली, पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 32 लोगों की ड्रेसिंग सहित कुल 487 मरीजों को उपचार दिया गया।

राजेश दीक्षित, सुनील बाजपेई, कोटेदार विनोद राजपूत, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल द्विवेदी, श्यामेंद्र दुबे, सुनील मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, राजीव वर्मा, डॉ.राधेश्याम राजपूत, पूर्व प्रधान धर्मवीर राजपूत शाहिद आदि ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed