{"_id":"680a69f308587276f40423b2","slug":"48-donors-pledged-to-save-the-lives-of-the-needy-by-donating-blood-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105995-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 48 दाताओं ने रक्त देकर जरूरतमंदों की जान बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 48 दाताओं ने रक्त देकर जरूरतमंदों की जान बचाने का लिया संकल्प
Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संत निरंकारी मंडल ने निरंकारी मिशन के सतगुरु बाबा गुरुवचन सिंह की शहादत दिवस को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान रक्तदान शिविर में 48 दाताओं ने रक्त देकर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया।
बढ़पुर स्थित संत निरंकारी मंडल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर किया। इसके बाद रक्त देने वाले महिला-पुरुषों की लंबी कतार लग गई। दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान किया। कानपुर से आईं जोन प्रचारक पिंकी भाटिया ने कहा कि 1980 में आज ही के दिन सतगुरु बाबा गुरुवचन सिंह को आतताइयों ने मौत के घाट उतार दिया था। उन्हीं की याद में यह दिन मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। निरंकारी मिशन का हर व्यक्ति लोगों के सहयोग का संकल्प ले। जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है।
इससे पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई। आवास विकास तिराहे तक महिला-पुरुष लाइन से चलकर पहुंचे। वहां से निरंकारी मिशन आश्रम में सत्संग में परिवर्तित हो गई। रक्तदान शिविर में संयोजक रमेश चंद्र, सेवादल संचालक मुकेश कुमार, संजीव चौहान, रोशनी, कन्हैया लाल आदि का सहयोग रहा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार, अमृत, सौरभ मिश्रा, सोहित कटियार, आर्यन, जय.देव, शिवा चौहान, रविंद्र आदि ने ब्लड डोनेशन कराया।