फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4687 Waqf properties in the district, game of possession continues

Farrukhabad News: जिले में 4687 वक्फ संपत्तियां, कब्जे का खेल जारी

Wed, 07 Aug 2024 03:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
4687 Waqf properties in the district, game of possession continues
फर्रुखाबाद। जनपद में वक्फ बोर्ड की कुल 4687 वक्फ संपत्तियां हैं। बेशकीमती संपत्तियों पर भूमाफिया के कब्जे का खेल भी जारी है। कई जगह प्लाटिंग भी हो चुकी है। वक्फ बोर्ड ने सर्वे कराकर संपत्तियों की जियो टैगिंग कराई। चयनित कंपनी ने सर्वे अधूरा करने के बाद छोड़ दिया। छह माह से काम बंद है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड की शक्तियां कम करने व बोर्ड की संरचना बदलने की संभावना बन रही है। इससे वक्फ बोर्ड में भी खलबली मची है। जनपद में भी वक्फ बोर्ड की अरबों रुपये की संपत्तियां हैं। इसमें उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के वामसी साइट पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 3863 व शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की 824 संपत्तियां दर्ज हैं।
विज्ञापन

हकीकत यह है कि वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों पर अवैध कब्जे होने के बाद भूमाफिया ने प्लाटिंग कर बेशकीमती जमीनें बेच दीं। उन पर ऊंचे आलीशान भवन भी बने खड़े हैं। स्कूल व अन्य प्रतिष्ठान भी संचालित हो रहे हैं। कब्जे के बाद फर्जी दस्तावेजों से वक्फ संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का खेल जारी है। गत वर्ष वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों का सर्वे करने के लिए कानपुर की एक कंपनी को नामित किया। इसके बाद बोर्ड से ही सर्वे टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों ने 25 फीसद ही संपत्तियों का सर्वे करने के बाद जियो टैगिंग की। करीब छह माह से अधिक समय से सर्वे का काम भी बंद चल रहा है।
वक्फ संपत्तियों पर एक नजर
वक्फ बोर्ड के वामसी पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिले में कुल 3863 संपत्तियां हैं। इसमें सर्वे कंपनी ने मात्र 1188 संपत्तियों की ही जियो टैगिंग की है। तहसील सदर की 2764 संपत्तियों में 1000 की, कायमगंज की 1084 संपत्तियों में 187 व तहसील अमृतपुर की 15 संपत्तियों में मात्र एक संपत्ति की जियो टैगिंग की गई है। इसके अलावा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तहसील सदर में 405, कायमगंज में 418 व अमृतपुर में एक संपत्ति है। दोनों वक्फ बोर्ड की जिले में कुल 4687 संपत्तियां दर्ज हैं।


तीन प्रतिष्ठित लोगों पर वक्फ बोर्ड में चल रहा मुकदमा
वक्फ संपत्तियों की बेशकीमती भूमि कब्जाने में जिले के प्रतिष्ठित लोग ही सबसे आगे हैं। शहर व आसपास स्थित वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपये की भूमि तीन प्रतिष्ठित लोगों के कब्जे में हैं। इसकी शिकायत पर हुई जांच के बाद वक्फ बोर्ड में मुकदमा दर्ज है, जो अभी विचाराधीन है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
वक्फ बोर्ड से ही संपत्तियों के सर्वे के लिए कंपनी नामित थी। करीब छह माह से सर्वे बंद है। कब्जे के मामले में वक्फ बोर्ड में तीन मुकदमे विचाराधीन हैं। सभी निर्णय वक्फ बोर्ड से ही लिए जाते हैं।
- जितेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed