फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   457 youth of Hardoi passed the race test

Farrukhabad News: हरदोई के 457 युवाओं ने पास की दौड़ परीक्षा

Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
457 youth of Hardoi passed the race test
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से चल रही भर्ती के सातवें दिन हरदोई के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती देखने के लिए 903 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 457 ने दौड़ की पहली बाधा पार कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को फतेहगढ़ स्थित करियप्पा मैदान पर अग्निवीर भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। भर्ती देखने के लिए हरदोई जनपद के 1134 युवाओं को बुलावा पत्र भेजा गया था। 903 युवाओं ने स्व: ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने युवाओं को टोलियां बनाकर छावनी क्षेत्र की ओर भेज दिया।
विज्ञापन

सिखलाइट रेजीमेंट सेंटर के बैरियर को पार कर युवा मैदान में पहुंचे। शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच कराने के बाद युवाओं को करियप्पा परेड मैदान पर ले जाया गया। यहां पर 100-100 की टोलियां बनाकर अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। मानक समय में 457 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ पास की। पास हुए युवाओं को बीम, जिग-जैग और डिच (नौ फीट का गड्ढा) कुदवाया गया। यहां से उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती अधिकारी ने बताया कि 1134 युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया था। 903 ने हाजिरी दी। 457 युवाओं को दौड़ में पास घोषित किया गया। बताया कि गुरुवार को फर्रुखाबाद के 1275 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है। युवाओं को दलालों के बहकावे में न आने और शक्तिवर्धक दवाओं का प्रयोग न करने की नसीहत दी गई। जांच के दौरान युवाओं के पास मिले दर्द निवारक टयुब, टेबलेट आदि को जमा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed