फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   450 KV solar plant is ready, ready for production

Farrukhabad News: 450 केवी का सोलर प्लांट तैयार, उत्पादन की तैयारी

Tue, 03 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 03 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
450 KV solar plant is ready, ready for production
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल भवन की छत पर सोलर प्लांट लगकर तैयार है। अब उत्पादन की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम की कार्यदायी संस्था ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। यह कंपनी 25 साल तक प्लांट का रखरखाव करके बिजली का उत्पादन करेगी। इसके बाद अस्पताल को निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल में सोलर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी हरियाणा के गुरुग्राम की मैसर्स ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड की है। इस कंपनी ने 450 केवी बिजली उत्पादन करने के लिए अस्पताल भवन की छत पर सोलर पैनल लगकर तैयार कर दिए हैं। इस कंपनी का पावर ग्रिड से अनुबंध होने की वजह से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। एक-दो सप्ताह में बिजली कनेक्शन होते ही सोलर बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अस्पताल के कई इमरजेंसी विभागों को निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पैनल लगने के बाद कार्यदायी संस्था ने कंट्रोल पैनल लगाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था प्लांट को 25 साल तक अपनी देखरेख में चलाएगी। रखरखाव की वारंटी भी संस्था को ही दी गई है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने छत पर सोलर पैनल लगा दिए हैं। एक-दो सप्ताह में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की होना तय है।-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में खपत से अधिक बिजली ग्रिड को जाएगी
शासन और कंपनी के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक 450 केवी क्षमता के प्लांट से अस्पताल को आपूर्ति दी जाएगी। अस्पताल में खपत के बाद जो भी बिजली बचेगी, उसे कंपनी बिजली पावर ग्रिड को देगी। इसके बदले कंपनी पावर कारपोरेशन से निर्धारित रुपये लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed