फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रांसफार्मर पर गिरने से सैनिक की पत्नी की मौत, जाम

ट्रांसफार्मर पर गिरने से सैनिक की पत्नी की मौत, जाम

Sat, 23 Mar 2019 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर गिरने से सैनिक की पत्नी की मौत, जाम
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिर्राबाग पजाबा में शनिवार तड़के टहलने निकली सैनिक की पत्नी की खुले में रखे ट्रांसफार्मर से टकराने से मौत हो गई। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जाम की सूचना पर बिजली विभाग के एक्सईएन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही। इसके बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन


मोहल्ला बिर्राबाग पजाबा निवासी सैनिक प्रदीप दुबे मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे रोजाना की तरह प्रदीप दुबे की पत्नी शबनम दुबे (34) टहलने के लिए निकली थीं। गली के नुक्कड़ पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर की ओर से वह गुजर रही थीं, तभी उनका पैर नाली में फिसल गया और वह ट्रांसफार्मर से जा टकराई। चीख पुकार सुनकर प्रदीप दुबे के परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बिजली कटवाकर शबनम को उठाया। बेटा आदित्य मोहल्ले के दद्दू बाजपेई, राकेश मिश्र, विमल मिश्र के साथ मां शबनम देवी को टेंपो से मिलेट्री हॉस्पिटल ले गए। वहां चिकित्सक ने शबनम को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों के साथ मोहल्लेवालों ने कादरीगेट तिराहे पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह और शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों का आरोप था कि कई बार मोहल्ले में खुले रखे ट्रांसफार्मर के आसपास बैरिकेडिंग कराने की मांग बिजली विभाग से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने शबनम के परिजनों के मुआवजा दिलवाने की मांग की। बिजली विभाग के एक्सईएन पंकज अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। एक्सईएन ने कहा कि शबनम के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए महिला के परिजनों को मुआवजे की पूरी प्रक्रिया करनी होगी। इसकेे बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लए भेज दिया है। शबनम के दो बेटे आदित्य (16) और सचिन (12) हैं। सूचना मिलते ही पति प्रदीप दुबे जम्मू से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed