फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शराब की दुकानें आवंटित करने को कलेक्ट्रेट बनी छावनी

शराब की दुकानें आवंटित करने को कलेक्ट्रेट बनी छावनी

Sat, 23 Feb 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानें आवंटित करने को कलेक्ट्रेट बनी छावनी
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट में शनिवार को देसी व अंग्रेजी शराब, बीयर व भांग की 74 दुुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट छावनी सा नजर आया।
विज्ञापन

जनपद में देसी शराब की 36, अंग्रेजी की 32, बीयर की 28 व भांग की 27 दुकानों के लिए ऑनलाइन लाटरी पद्धति से निविदाएं डाली गई थीं।

शनिवार को निविदाएं खुलनी थी। इसके लिए कलक्ट्रेट में सुबह से कई थानों की पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई। निविदाएं खोलने के दौरान डीएम कार्यालय के सामने वाला गेट भी बंद करने के साथ वहां एक दर्जन पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के सामने निविदाएं खुलीं। पारदर्शिता के लिए सभागार के बाहर लगाई गई एलईडी टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए ठेकेदारों व समर्थकों को बैठने के लिए पहले से कुर्सी डाल दी गई थीं। अधिकारियों ने ऑनलाइन लाटरी पद्धति से निविदाएं खोलने कुल 74 दुकानों का आवंटन कर दिया।


इसकी सूची सभागार के बाहर चस्पा कर दी गई। जबकि प्रथम चरण में अनर्ह 25 आवेदन निरस्त कर दिए गए। आबकारी अधिकारी टीआर वैश्य ने बताया कि कुल 74 दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें देसी शराब की 20, अंग्रेजी शराब की 24, बीयर की 22 व भांग की आठ दुकानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शेष निविदाएं 11 मार्च को खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed