फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   415 fever patients arrived, 115 bone patients returned without treatment

Farrukhabad News: बुखार के 415 मरीज पहुंचे, हड्डी के 115 रोगी बिना इलाज लौटे

Mon, 27 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
415 fever patients arrived, 115 bone patients returned without treatment
फोटो- 11 लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। संवाद
फर्रुखाबाद। बदलते मौसम में बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे। सोमवार को लोहिया अस्पताल पहुंचे 991 मरीजों में 415 बुखार से पीड़ित थे। वहीं, हड्डी रोग से पीड़ित 115 मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि आर्थो, नेत्र व ईएनटी सर्जन दिव्यांग बोर्ड में चले गए। इसके साथ ही एक चेस्ट फिजीशियन अवकाश पर होने से मरीजों को काफी मुश्किल से इलाज मिला।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 991 मरीज पहुंचे। पंजीकरण से लेकर पर्चा काउंटर की लाइनों में धक्का-मुक्की होती रही। सीजन के सबसे अधिक 415 लोग बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक दिक्कत हड्डी के रोगियों को हुई, उन्हें इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा, नेत्र सर्जन डॉ. मेघा सक्सेना, ईएनटी सर्जन नवनीत कुमार दिव्यांग बोर्ड में चले जाने से दिक्कत हुई। आर्थो के 115 मरीज पहुंचे थे। टीबी एवं चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह के अवकाश पर होने की वजह से मरीज बिना इलाज ही लौटने को मजबूर हो गए।

274 मरीजों ने दिए नमूने, फर्श पर बैठे बीमार
अस्पताल पहुंचे मरीजों को बुखार कौन सा है, यह जानने के लिए डॉक्टरों ने 274 मरीजों को खून की जांच कराने के लिए लिखा। इस दौरान ब्लड कलेक्शन सेंटर की खिड़की पर खासी भीड़ रही। घंटों लाइन में लगने से परेशान बुखार पीड़ित महिलाएं फर्श पर बैठने को मजबूर हो गईं। मरीजों का एक-एक घंटे बाद नंबर आ सका।


सोमवार के अलावा अन्य दिन आएं हड्डी के मरीज
शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को आर्थो, ईएनटी और नेत्र सर्जन की दिव्यांग बोर्ड में ड्यूटी लगती है। उसमें हर हाल में जाना होता है। ईएनटी सर्जन दोपहर साढ़े 12 बजे तक अस्पताल की ओपीडी में सेवाएं देने के बाद दिव्यांग बोर्ड जाते हैं। ह्ड्डी के मरीजों को चाहिए कि सोमवार के अलावा अन्य दिन आएं। इसकी सूचना डॉक्टर के कक्ष पर लगा दी जाती है।-डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।

फोटो- 11 लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। संवाद

फोटो- 11 लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। संवाद

फोटो- 11 लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। संवाद

फोटो- 11 लोहिया अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed