फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   41 degree temperature, trying to protect from sun by keeping bag on head

Farrukhabad News: 41 डिग्री तापमान, सिर पर बैग रखकर धूप से बचने का जतन

Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
41 degree temperature, trying to protect from sun by keeping bag on head
फर्रुखाबाद। अप्रैल की 26 तारीख को ही तापमान उछलकर 41 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी इस कदर बढ़ी कि घरों से निकलने वाले कामकाजी और छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चे धूप से बचने के लिए सिर पर बैग रखकर चलते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच गया। सीजन का यह सबसे अधिक तापमान बताया जाता है। अभी अप्रैल खत्म भी नहीं हुई थी कि तापमान में उछाल लोगों को आने वाले दिनों में और दिक्कतें बढ़ने की ओर संकेत दे रहा है। दोपहर में चटख धूप के चलते सार्वजनिक स्थलों पर लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन

यही नहीं स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं धूप के बचाव के लिए दुपट्टा बांधे और कोई सिर पर बैग रखकर चलते दिखे। जबकि मई और जून माह गर्मी की दृष्टि से सबसे अधिक खतरनाक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी से तापमान में उछाल को देखते हुए इस बार पिछले कई रिकार्ड टूटने का अंदेशा हो रहा है। गर्मी से गला तर करने के लिए लोग हैंडपंपों के पास भीड़ लगाए दिखने लगे हैं।

-----------
एक वाटर कूलर खराब दूसरे पर करना पड़ता इंतजार
रोडवेज बस अड्डा पर रोजाना यात्रियों की भीड़ रहती है। गर्मी के दौरान नगर पालिका की ओर से पिछली साल लगाया गया सोलर वाटर कूलर खराब पड़ा है। ऐसे में बस अड्डा पर यात्री प्रतीक्षालय में लगे वाटर कूलर पर ठंडा पानी पीने के लिए यात्रियों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। यदि दूसरा वाटर कूलर चालू हो जाए, तो यात्रियों को खासा आराम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed