{"_id":"66819138a7427634870eed22","slug":"4029-poor-people-will-have-to-wait-longer-for-pm-housing-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112924-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 4,029 गरीबों को पीएम आवास के लिए करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 4,029 गरीबों को पीएम आवास के लिए करना होगा और इंतजार
Sun, 30 Jun 2024 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में करीब डेढ़ साल से 4,029 लाभार्थियों की सूची तैयार पड़ी है। मगर अभी तक राज्य नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (सूडा) ने सूची नहीं मांगी है। ऐसे में इन लाभार्थियों को बरसात के मौसम में भी सिर पर छत का इंतजार करना पडे़गा।
पीएम आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थी को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले डूडा ने जांच-पड़ताल के बाद 4,029 लाभार्थियों की सूची तो तैयार कर ली, लेकिन सूडा कार्यालय से सूची मांगी ही नहीं गई। इसके चलते इन लाभार्थियों को किस्त नहीं मिल सकी। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई। आचार संहिता समाप्त होने के बाद डूडा के अधिकारियों को उम्मीद थी कि जल्द ही लाभार्थियों की सूची सूडा मांग लेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ।