फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   40 thousand rupees were taken by fraud in the name of registration

Farrukhabad News: रजिस्ट्री करने के नाम पर धोखाधड़ी कर 40 हजार हड़पे

Sun, 28 Jul 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees were taken by fraud in the name of registration
कमालगंज। थाना क्षेत्र के अहिमा निवासी शैलेंद्र कुमार ने गांव के ही बजरंगी व जयचंद्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताया कि वह व उसकी पत्नी गुड़िया पढ़ना व लिखना नहीं जानते हैं। उसके गांव में बजरंगी परचून की दुकान चलाता है। इसलिए वह बंटवारे में हिस्से में मिली जमीन को बेचना चाहता है। जमीन की 40 हजार रुपये में बात तय हुई। प्लाट खरीदने के लिए उसने गांव के संजय से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। 13 जून 2021 को आरोपी उसके घर स्टांप पेपरों पर स्वयं लिखापढ़ी करके जमीन की पक्की रजिस्ट्री पत्नी गुड़िया के नाम किए जाने की बात बताकर 40 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने कहा कि आज से जमीन की मालिक गुड़िया हो गई। इसके बाद 25 अप्रैल को वह उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पहुंचा तो आस-पास के लोगों ने कहा कि यह जमीन ग्राम समाज की है। यहां कोई निर्माण नहीं करा सकते। इस पर वह आरोपी से अपना रुपये वापस मांगने पहुंचा। आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उससे 40 हजार रुपये हड़प लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed