{"_id":"654693fee92bbe2bca0c15a4","slug":"36-blos-missing-from-booths-salaries-stopped-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4746-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 36 बीएलओ बूथों से नदारद, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 36 बीएलओ बूथों से नदारद, वेतन रोका
Sun, 05 Nov 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में निरीक्षण के दौरान 36 बीएलओ अपने बूथों से अनुपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोका गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो चुका है। नये मतदाताओं को जोड़ने, नाम संशोधन करने और सूची से नाम कटवाने के लिए शनिवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। कंपिल क्षेत्र के गांव त्योरखास मे बीएलओ राजेश कुमार व मानपाल सिंह ने गांव के कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 94, 95 पर बैठकर मतदाताओं से फार्म भरवाए। वहीं अभियान की हकीकत जानने के लिए अधिकारियों ने बूथों का विधानसभा क्षेत्रवार निरीक्षण किया। अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में आठ, अमृतपुर क्षेत्र में 14, सदर क्षेत्र में 10 व विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में चार बूथों पर बीएलओ ड्यूटी से गायब मिले। इनमें सर्वाधिक 22 महिला बीएलओ शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि ड्यूटी से गायब मिले बीएलओ के वेतन पर रोक लगा दी गई है। विभागों को पत्र जारी किया गया है।
बूथों से 12 बीएलओ अनुपस्थि, होगी कार्रवाई
कायमगंज। विधान सभा क्षेत्र के 439 बूथों में बूथ संख्या 38,53, 78, 154, 184, 388, 416, 174, 182, 234, 238, 242 के बीएलओ व 273, 274, 275 के पदाभिहित अधिकारी नदारद रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। (संवाद)