फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3559 registrations of BS-4 vehicles pending

बीएस-4 वाहन के 3559 रजिस्ट्रेशन लंबित होने पर परिवहन आयुक्त ने लगाई फटकार

Tue, 17 Mar 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
3559 registrations of BS-4 vehicles pending
आरटीओ कार्यालय में 3559 वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फाइलें लंबित पड़ी हैं। 31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भी विभाग में बड़ी संख्या में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फाइलें लंबित हैं। लोगों ने शिकायत की कि अधिकारी व कर्मचारी केवल उन्हीं फाइलों पर अनुमोदन दे रहे हैं, जिसमें दलालों के माध्यम से जेब गर्म हो रही है। एआरटीओ को संबंधित अधिकारी व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को प्रभारी एआरटीओ कन्नौज संजय झा दोपहर बाद फर्रुखाबाद स्थित कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने आरआई जीवन कुमार व पंजीयन लिपिक राजेंद्र को तलब किया।
विज्ञापन

बीएस-4 वाहनों के बारे में जानकारी मांगी। इसमें पता चला कि 3559 बीएस-4 वाहनों की फाइलें लंबित हैं। अकेले गुप्ता डीलर्स की दुपहिया वाहन की 1659 फाइलें वेरीफिकेशन के नाम पर विभाग ने रोक रखी हैं। 532 फाइलें सत्यापन के बाद अनुमोदन के लिए रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने रजिस्ट्रेशन लंबित देख एआरटीओ ने कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि परिवहन आयुक्त ने 31 मार्च तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। हर हाल में महीना खत्म होने से पहले बीएस-4 वाहनों का शत प्रतिशत पंजीकरण करा दें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एआरटीओ ने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। वहां कैमरे गलत तरीके से लगे होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। बुधवार को कैमरे ठीक करने के आदेश दिए।

कार्यालय में आए आवेदकों का कहना था कि बिना रुपये के कार्यालय में कोई काम नहीं होता है। एआरटीओ संजय झा ने बताया कि कार्यालय की दशा बहुत खराब है। इतने वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब तक क्यों रोके गए। इस पर जवाब तलब किया है। अगर रुपये के लिए वाहनों का पंजीयन रोका गया है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed