फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3531 youth of Sambhal showed stamina

संभल के 3531 युवकों ने दिखाया दमखम

Tue, 30 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
3531 youth of Sambhal showed stamina
फर्रुखाबाद। अग्निवीर भर्ती में संभल की तहसील सदर व गुन्नौर के 3531 युवकों ने ट्रैक पर दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। दोनों तहसील के 5793 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में बरेली भर्ती बोर्ड की ओर से अग्निवीर भर्ती 19 अगस्त से चल रही है। सोमवार की शाम से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया। बारिश के चलते युवकों के ठहरने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में व्यवस्था की गई। वहां से रात 12 बजे युवा बरगदिया घाट पर एकत्र होने लगे।
विज्ञापन

युवकों के प्रपत्रों की जांच के बाद मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे युवकों को सौ-सौ की टोलियों में बरगदिया घाट से करियप्पा मैदान के लिए भेजा गया। इस बीच ब्लू बेल स्कूल के पास सीने व लंबाई की नाप की गई। मैदान में पहुंचने पर पांच मिनट में युवकों से 1600 मीटर की दौड़ लगवाई गई। इसमें पास हुए युवकों को लंबीकूद, बीम व जिग जैक वॉक के लिए भेज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के नोडल अधिकारी एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने मंगलवार सुबह बरगदिया घाट पहुंच कर जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
संभल व बलरामपुर के युवा आज होंगे भर्ती में शामिल
जनपद संभल व बलरामपुर के युवा बुधवार सुबह भर्ती में शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए युवक मंगलवार शाम से ही फतेहगढ़ पहुंचने शुरू हो गए। युवकों को दलालों से दूर रहने की लाउडस्पीकर से हिदायत दी जाती रही।

फर्जी पते से अग्निवीर बनने आया युवक पकड़ा गया
फर्रुखाबाद। मंगलवार को जनपद संभल की भर्ती चल रही थी। जनपद मेरठ तहसील सरदना के गांव पंचाली बुजुर्ग निवासी एक युवक संभल के फर्जी पते के प्रपत्र तैयार कर भर्ती में शामिल होने के लिए आया। प्रपत्रों की जांच के दौरान सेना के जवानों ने उसको पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई। युवक को संभल के एक दोस्त ने भर्ती में शामिल होने का तरीका बताया था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed