{"_id":"5f9afaaf8ebc3edc1f664535","slug":"35-people-and-corona-vulnerable-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5913161133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में 35 लोग और कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में 35 लोग और कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 35 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सर्वाधिक मरीज शहर क्षेत्र के हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3905 पहुंच गया है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से थमी कोरोना की रफ्तार गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में बढ़ गई है। जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी युवक, सिविल लाइन निवासी युवक, नगला दीना निवासी किशोरी, हाथीखाना निवासी युवक, शहर की आवास विकास कालोनी निवासी चार महिलाएं, बालिका, किशोरी, मोहल्ला बीबीगंज निवासी महिला, बाग लकूला निवासी वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव पहाड़पुर निवासी महिला, मुरहास निवासी युवक, महमदुर तराई निवासी बालिका व बालक के अलावा कमालगंज के गांव महरूपुर बीजल निवासी युवक, महरूपुर खार निवासी किशोर व किशोरी, गांव अदमापुर निवासी वृद्ध, मोहम्मदाबाद के गांव सिकंदरपुर निवासी वृद्ध, नगला छब्ब निवासी महिला, नगला केल निवासी युवक, अलावलपुर स्थित वृद्धा आश्रम निवासी महिला, नवाबगंज के गांव गिलौंदा निवासी युवक, कायमगंज के गांव कुबेरपुर निवासी किशोर सहित 35 लोग संक्रमित मिले हैं।
जिले में अब तक 3905 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3600 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 57 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 248 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
चार केंद्रों पर 101 लोगों की हुई जांच
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार केंद्रों पर गुरुवार को कोरोना जांच हुई। जहां कुल 101 लोगों ने नमूना दिया। हालांकि इसमें कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। सीएचसी पर 41, जहानगंज व महरूपुर खार में 42 व जरारी में 18 लोगों ने कोरोना जांच कराई। रैपिड एंटीजन जांच में किसी के पॉजिटिव न निकलने पर सभी के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिए गए।