फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   34 passengers without tickets in two buses

रोडवेज की दो बसों से बिना किट 34 यात्री पकड़े

Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
34 passengers without tickets in two buses
दो बसों में 34 यात्री बिना टिकट मिले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ते ही परिचालकों ने खेल शुरू कर दिया है। देर शाम रोडवेज की दो बसों में 34 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। एक परिचालक ने टीआई को ईटीएम देने में काफी हुज्जत की। मशक्कत के बाद मशीन लेकर टीआई ने कार्रवाई की। टीआई ने कायमगंज कोतवाली में लिखित सूचना दी है। दोनों परिचालकों की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित एआरएम को लिख दिया गया है।
स्थानीय डिपो की बस मंगलवार देर शाम आगरा के लिए रवाना हुई। बस मोहम्मदाबाद-खिमसेपुर के बीच पहुंची, तो एआरएम बेवर अर्पित श्रीवास्तव ने चेकिंग की। बस में कुल 60 यात्री थे। इनमें से 18 बिना टिकट थे। बस संविदा परिचालक सचिन दुबे ले जा रहा था। एआरएम ने इसकी सूचना आरएम इटावा को दी। एआरएम बेवर ने बताया कि उन्होंने फर्रुखाबाद एआरएम को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन

एआरएम आरसी यादव ने बताया कि अभी पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही परिचालक की संविदा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एटा डिपो की अनुबंधित बस बुधवार दोपहर में फर्रुखाबाद आ रही थी। कायमगंज-अलीगंज के बीच फर्रुखाबाद डिपो के टीआई मोहम्मद कासिम ने जांच के लिए रोका। चालक ने बस 100 मीटर दूर रोकी। टीआई ने परिचालक रोहित दीक्षित से इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) मांगी, तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर काफी देर तक छीनाझपटी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार टीआई ने मशीन कब्जे में लेकर बस में सवारियों की गिनती की, तो कुल 60 यात्री थे। इनमें से 43 यात्रियों के पास टिकट मिलीं। एक दिव्यांग और 16 यात्री बिना टिकट ले जाए जा रहे थे। टीआई ने कायमगंज कोतवाली में लिखित सूचना दी है। इसके अलावा एटा डिपो को भी सूचित कर दिया गया है। एआरएम एटा के निर्देश पर बस को स्थानीय बस स्टैंड में ही खड़ा करवा दिया गया था। दूसरा परिचालक आने पर देर शाम बस एटा की ओर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed