फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   32 youngsters from UP and Uttarakhand passed in the race

यूपी व उत्तराखंड के 32 नौजवान दौड़ में हुए पास

Sat, 30 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
32 youngsters from UP and Uttarakhand passed in the race
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के दसवें दिन यूपी व उत्तराखंड से आए 811 नौजवानों ने करियप्पा मैदान में बरसात की परवाह न करते हुए दौड़ लगाई। कुल 32 नौजवान दौड़ में पास हो सके। जबकि 7385 नौजवानों ने सेना भर्ती में पंजीकरण कराया था। बरसात व हवा चलने के कारण नौजवानों की संख्या कम रही। पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर में चल रही सिपाही की भर्ती के दसवें दिन नौजवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। नौजवानों को सुबह बरगदियाघाट पर एकत्र कर उनके कागजों की जांच की गई। वहां से नौजवानों को दौड़ व लंबाई की नापजोख के लिए रवाना किया गया। कैंट एरिया के गेट पर सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में लंबाई की नापजोख की गई। लंबाई में पास हुए युवकों को दौड़ के लिए करियप्पा मैदान में सौ-सौ युवकों के ग्रुप में दौड़ में शामिल किया गया। यह प्रक्रिया बराबर चलती रही। बरेली भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल समीर सरधाना की अगुवाई में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed