{"_id":"5c952152bdec2213f01be036","slug":"31553277266-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर गायब रही गंगापार की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर गायब रही गंगापार की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर गंगापार के लगभग 300 गांव की बिजली गायब रही। अवर अभियंता के फोन न उठाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अवर अभियंता की लापरवाही से ही बिजली नहीं आई। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने होली पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दिए जाने के आदेश दिए थे। गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे 33केवी की लाइन में फाल्ट होने से गंगापार क्षेत्र की बिजली बंद हो गई।
इसकी जानकारी लाइनमैन ने अवर अभियंता अजय यादव को दी। लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में ग्रामीणों के फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद ग्रामीणों ने एक्सईन ग्रामीण रमेश चंद्र को फोन पर मामले की जानकारी दी। तब महकमे के कर्मचारी हरकत में आए लेकिन फिर भी बिजली ठीक नहीं हो सकी।
इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। शुक्रवार दोपहर बाद लाइन ठीक होने पर अमृतपुर तहसील का विद्युत उपकेंद्र चालू कर दिया गया। बाकी क्षेत्र की बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र बताया है कि लाइन ठीक हो गई है। जल्द ही बाकी क्षेत्र की भी बिजली चालू हो जाएगी।
होली पर 300 गांव में छाया रहा अंधेरा
अवर अभियंता के फोन नहीं उठाने से ग्रामीण नाराज