{"_id":"5c5c7557bdec220bb35c32df","slug":"31549563223-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत किसानों के सत्यापन में सरकारी अमला जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत किसानों के सत्यापन में सरकारी अमला जुटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के सत्यापन के लिए सरकारी अमला जुट गया है। 11 फरवरी तक पंजीकृत किसानों का सत्यापन होना है। तीन स्थानों पर फीडिंग के लिए 50 कंप्यूटर लगाकर ऑपरेटर तैनात कर दिए गए हैं। राजस्व ग्रामवार सूची तहसील से लेखपालों को दी गई।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार की ओर से तीन किस्तों में 6000 हजार रुपये वार्षिक मिलेंगे। जिले में कुल दो लाख 30 हजार किसान पंजीकृत हैं। 13 फरवरी तक पहली किस्त दी जानी है। इससे 11 फरवरी तक किसानों का सत्यापन पूर्ण होना है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं। राजस्व ग्रामवार पंजीकृत किसानों की सूची तहसील सदर, अमृतपुर व कायमगंज भेज दी गई। यह सूची क्षेत्रीय लेखपालों को दी जा रही है। जिला कृषि उपनिदेशक ने विकास भवन स्थित कृषि विभाग में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सत्यापन के बाद किसानों का डाटा फीड किया जाएगा। इसके लिए तहसील कायमगंज व एनआईसी फतेहगढ़ में 20-20 कंप्यूटर, जबकि जिला पंचायत बार रूम में 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। फीडिंग के लिए 50 कंप्यूटर आपरेटरों की भी तैनाती कर दी गई है।
इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा भूतपूर्व व वर्तमान संवैधानिक पदधारक, मंत्री, राज्यमंत्री, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व विधान परिषद सदस्य, चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र व राज्य सरकार के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के अलावा अर्द्धसरकारी संस्थान व सरकार से संबंधी सभी कार्यालय, स्वायत्तशासी संस्थान व स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी के अलावा 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले भी लाभ नहीं ले सकेंगे। हालांकि चतुर्थ श्रेणी व समूह घ के पेंशनर्स योजना में शामिल हो सकेंगे। पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। योजना का लाभ लेने से पहले शासन से जारी गाइडलाइन के आधार पर घोषणापत्र देना होगा।
विज्ञापन
11 फरवरी तक पंजीकृत किसानों का सत्यापन पूर्ण कर केंद्र सरकार के पोर्टल पर डाटा भेज दिया जाएगा। इससे 13 फरवरी तक पहली किस्त के दो हजार रुपये सीधे किसानों के खातों में आ जाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी से 20 फरवरी तक छूटे हुए किसानों का सत्यापन पूरा किया जाएगा। जिन्हें 22 फरवरी तक पहली किस्त दी जाएगी। - राजकुमार, उपकृषि निदेशक