फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   31 th Foundation Day thronging crowd statue Vigrih

31वें विगृह मूर्ति स्थापना दिवस पर उमड़ी भीड़

Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
31 th Foundation Day thronging crowd statue Vigrih
31वां विगृह मूर्ति स्थापना दिवस बाबा लक्ष्मनदासपुरी नीबकरोरी मंदिर में
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।  भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहा। रविवार सुबह करीब 7 बजे नीबकरोरी मंदिर में हवन-पूजन शुरू हुआ। जिला जज राजन चौधरी, सीजेएम राधेश्याम यादव और एडीजे आलोक पांडेय ने आहुतियां डालीं।

इसके बाद भंडारे में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद छका। भंडारे में एटा, इटावा, मैनपुरी और हरदोई समेत अन्य जिलों से श्रद्धालु आए। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया। जिला जज के निर्देश पर रोडवेज विभाग की ओर से मंदिर तक बसें चलीं। पानी व सफाई की व्यवस्था का जिला जज ने जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, एडीजे आलोक पांडेय, एसडीएम सदर सुनील कुमार,

सीएमओ डा. राकेश कुमार,  कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ, सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार, प्रवीण पांडेय, मनींद्र पाल सिंह, आरिफ खान, प्रभारी कोतवाल रामजीवन यादव, एसओ मुकेश यादव, महिला एसओ अर्चना गौतम के अलावा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नरेंद्र सिंह यादव, पुजारी रामलखन वाजपेयी, रामविलास सक्सेना, अंशू मिश्रा, भगवानदास, जितेंद्र पांडेय और धीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। भानुजी त्यागी महाराज ने आए अतिथियों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।

बैरियर लगाकर रोके वाहन
विशाल भंडारे को लेकर नगला बाले, भटकुर्री और नीबकरोरी में बैरियर बनाए गए थे। दुपहिया और चौपहिया वाहनों से मंदिर आने वाले लोगों को पुलिस ने बैरियर के पास ही रोक लिया। वाहनों को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया।  महिलाओं की सुरक्षा को महिला पुलिस कर्मी तैनात रहे।
 
जिला जज नेे बांटे कंबल
भंडारे के दौरान जिला जज राजन चौधरी ने गरीबों को कंबल वितरण किए। जिला जज ने कहा कि धार्मिक मामलों में किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। मंदिर में पूजा अर्चना करने का सभी को अधिकार है।

कैंप लगाकर बांटी दवा
बाबा नीबकरोरी मंदिर में हुए विशाल भंडारे के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर की ओर से दवा वितरण शिविर लगाया गया। डा. राधाकृष्ण ने आने वाले मरीजों को दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed