{"_id":"630fa6c81c7ab065612bcb49","slug":"3021-youths-shed-sweat-with-the-spirit-of-service-to-the-country-farrukhabad-news-knp7156951191","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा के जज्बे के साथ 3021 युवकों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा के जज्बे के साथ 3021 युवकों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देश सेवा के जज्बे के साथ 3021 युवकों ने अग्निवीर बनने के लिए में करियप्पा मैदान के ट्रैक पर पसीना बहाया। जबकि जनपद संभल की चंदौसी व बलरामपुर जिले की सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील के 4979 युवाओं ने भर्ती में पंजीकरण कराया था।
अग्निवीर में भर्ती के लिए मंगलवार शाम को जनपद संभल व बलरामपुर के युवकों का आना शुरू हो गया था। रात 12 बजे से युवा बरगदिया घाट पर पहुंचना शुरू हो गए। बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे जवानों ने युवकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। बेरीकेडिंग के अंदर आ चुके युवाओं के प्रपत्रों की जांच की गई।
इसके बाद सौ-सौ की टोलियों में युवकों को लंबाई व सीने की नाप के लिए छावनी के गेट पर भेजा गया। जवानों ने युवकों की नाप करने के बाद दौड़ के लिए करियप्पा मैदान में भेज दिया। वहां पास हुए युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा लंबी कूद, बीम व जिगजैक वॉक के लिए भेजा गया। बाकी युवकों को मैदान से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
इनसेट
आज लखीमपुर खीरी के युवाओं भर्ती परीक्षा
जनपद लखीमपुर खीरी के युवा बुधवार शाम से ही फतेहगढ़ पहुंचने शुरू हो गए। युवकों को सेना के जवान भर्ती से संबंधित प्रपत्र की जानकारी दे रहे थे।