{"_id":"d7d97c20c14c64c1b153c18d78ea408d","slug":"300-patients-returned-sighted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 मरीजों की लौटाई नेत्र ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 मरीजों की लौटाई नेत्र ज्योति
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। लायंस क्लब के श्री राम सिंह इंटर कालेज में रविवार को लगे नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। कानपुर से आई डाक्टरों की टीम ने 300 मरीजों के आपरेशन कर नेत्र ज्योति लौटाई।
विज्ञापन
यहां क्षेत्र के अलावा मैनपुरी, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, एटा के नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराया। मोतिया बिंदु के आपरेशन के लिए लगभग 300 मरीजों का चयन किया गया। कानपुर से आए नेत्र चिकित्सक शरद बाजपेई और टीम के सदस्य डा. मनीष त्रिवेदी, गौरव मिश्रा, सतीश त्रिवेदी ने आपरेशन किए।
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रित करने और मधुमेह, रक्तचाप की जांच करने में विद्या मंदिर महाविद्यालय के छात्रों ने विशेष सहयोग किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष दिनेश गंगवार, दिनेश राठौर, अरविंद गोयल, ब्रजेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संजय गोयल, अखिलेश अग्रवाल, शंभू शरण अग्रवाल, नवाब सिंह वर्मा, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन