फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   300 liters of liquor recovered, 31 people arrested

300 लीटर शराब बरामद, 31 लोग गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
300 liters of liquor recovered, 31 people arrested
फर्रुखाबाद। कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पूरे जिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से मिले सैकड़ों लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

सोमवार रात चले अभियान में जहानगंज थाना पुलिस ने गांव नऊआ नगला निवासी रवीचंद्र, महेंद्र, गांव सियांपुर निवासी अजीत कठेरिया को 25 लीटर शराब सहित पकड़ लिया। कंपिल थाना पुलिस ने मोहल्ला कहारन टोला निवासी कौशल, आशीष, गांव भैसार निवासी, जबर सिंह, गांव सिकंदरपुर खास विजय कुमार को तीस लीटर शराब सहित पकड़ लिया। मेरापुर पुलिस ने गांव ब्रह्मपुरी निवासी नेत्रपाल को 20 लीटर शराब सहित पकड़ा है। अमृतपुर पुलिस ने गांव नगलाहूसा निवासी श्यामू, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कुड़री खेड़ा निवासी रामशंकर को 30 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। शमसाबाद पुलिस ने गांव गंगापुर निवासी भूप सिंह को 15 लीटर शराब, मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मोहल्ला अस्तबल निवासी प्रवेश को 20 लीटर, मोहल्ला कच्चा किला निवासीदेव सिंह को 10 लीटर, बीबीगंज मेहरबान निवासी विमल शाक्य, चंदन बाथम को 20 लीटर शराब सहित पकड़ा है। कायमगंज कोतवाली के गांव दद्दू नगला रामबाबू को बीस लीटर, गांव ललई निवासी नवीन मिश्रा को बीस लीटर, कसबा निवासी राजेश्वर को बीस लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने धंसुआ निवासी प्रताप सिंह को 10 लीटर, सिविल लाइन मड़ैया निवासी आकाश नागर को 10 लीटर शराब सहित पकड़ लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव अमेठी जदीद निवासी सोनू को 10 लीटर, क्रिश्चियन फील्ड निवासी रवि कुमार को 5 लीटर, सचिन को 5 लीटर, जिला फिरोजाबाद के तहसील चौराहा निवासी वरुण कुमार, दिलीप कुमार, जिला मैनपुरी के गिहार कालोनी भोगांव निवासी अशोक कुमार, लकूला निवासी सुमन, नीतू 25 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed