{"_id":"6ac7eb1a418b7a056e02f037","slug":"30-trees-fell-on-the-badaun-road-during-a-storm-traffic-jam-lasted-15-hours-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112060-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बदायूं मार्ग पर आंधी में गिरे 30 पेड़, 15 घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बदायूं मार्ग पर आंधी में गिरे 30 पेड़, 15 घंटे लगा जाम
विज्ञापन
अमृतपुर। बुधवार रात नौ बजे के करीब आई तेज आंधी और पानी से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर करीब 12 किलोमीटर में 30 पेड़ गिर गए। इससे वाहनों का आवागमन और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की पांच-पांच किमी लंबी कतारें लग गईं। इससे लोग परेशान रहे। वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार की देखरेख में विभाग की टीमों ने 15 घंटे में पेड़ों को हटाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराया।
बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर राजेपुर से गूजरपुर गांव के बीच सड़क किनारे खड़े वन विभाग के करीब 30 पेड़ गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गनीमत रही कि आंधी के समय पेड़ गिरने से किसी वाहन को नुकसान नहीं हुआ।
वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार विभागीय कर्मियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी लेकर पेड़ों को काटकर हटाना शुरू किया। पूरी रात चले काम के बावजूद आधे पेड़ों को हटाया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह डीएफओ राजीव कुमार, एसडीएम श्वेता साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की पांच-पांच किमी लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 12 बजे के करीब सड़क से पूरी तरह पेड़ों को हटाया जा सका। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह सामान्य हो सका।
विज्ञापन
जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि रातभर पेड़ों को हटवाया गया। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सड़क को पूरी तरह से साफ कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
रोडवेज की कई बसें भी फंसीं
बदायूं से आने और फर्रुखाबाद से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। कामकाज के लिए आने-जाने वाले यात्री लेटलतीफ पहुंच सके। बस अड्डा पर भी बसें न पहुंच पाने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।