फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   30 meter high tricolor was hoisted, patriotic slogans were raised

Farrukhabad News: 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराया, गूंजे देश भक्ति के नारे

Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
30 meter high tricolor was hoisted, patriotic slogans were raised
फोटो-18, फीता काटकर 300 फीट ऊंचे तिरंगा पोल का लोकार्पण करते सदर विधायक। संवाद
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर के मुख्य द्वार पर गुरुवार को 30 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा लहराया तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में खिल उठा। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने विधायक निधि से स्थापित राष्ट्रीय ध्वज अधिष्ठापन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान व राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन


तिरंगा अधिष्ठापन लोकार्पण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह, कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह, संकाय डीन, प्राचार्य, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी और कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने फीता काट कर लोकार्पण किया तो भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजे और माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन

सदर विधायक ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। इसे देखकर हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे राष्ट्र निर्माण के मंदिर में सरकार के कौशल विकास के कार्यक्रम सफल होंगे। कुलाधिपति डॉ अनार सिंह ने कहा कि यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह संदेश देगा कि राष्ट्र सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह ध्वज जिले के गौरव में चार चांद लगाएगा। उपकुलसचिव मानवेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक अरुण कुमार शुक्ला, सहायक कुलसचिव संजय कुमार, डॉ. राजपाल सिंह, प्रो शेरीन पी एलेक्स, डॉ अंबरीश बाथम, डॉ बिन्दु राठौर, डॉ निखिल श्रीवास्तव, डॉ ललित यादव, डॉ. बीकेसिंह, धीरेन्द्र सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed