फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   30-member team left to participate in the International Arya Mahasammelan.

Farrukhabad News: अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में भाग लेने 30 सदस्यीय दल रवाना

Thu, 30 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
30-member team left to participate in the International Arya Mahasammelan.
कमालगंज। आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष व आर्य समाज कमालगंज के पुरोहित संदीप आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज की टोली दिल्ली के लिए रवाना हुई।
जिला आर्य समाज के प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने बताया कि कायमगंज, फर्रुखाबाद, गंगापार, फतेहगढ़, याकूतगंज आदि से मिलाकर जले के 100 से ज्यादा आर्य समाज के कार्यकर्ता दो दिन में दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

संदीप आर्य ने बताया कि विश्व के 40 देशों में फैले आर्य समाज संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों के आर्य समाज से जुड़े लोग इस महाकुंभ में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, एक ओर स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई जा रही है। वहीं, आर्य समाज का 150वां स्थापना वर्ष भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुनने का भी अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed