फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   30 days, 2.34 million children drink Vitamin Supplements

30 दिन में 2.34 लाख बच्चे पीएंगे विटामिन ए की खुराक

Wed, 25 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
30 days, 2.34 million children drink Vitamin Supplements
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

फर्रुखाबाद। 8 जून से 7 जुलाई तक जिले में 2.34 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इंद्र धनुष की सफलता के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार काम नहीं किया गया। अगर काम में सुधार नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्र धनुष की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि 7 से 13 जून तक इंद्र धनुष अभियान को तेजी से चलाया जाए। अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 8 जून से 7 जुलाई तक पोषण माह मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जानी है। इसके लिए 2.34 लाख बच्चों की सूची तैयार की गई है। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र पोषण माह को अच्छे तरीके से संचालित कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में खसरा, डायरिया फैलने की निरंतर सूचनाएं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्वास्थ्य टीम गांवों में नहीं पहुंचती है। यह लापरवाही है। खसरा और डायरिया फैलने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र से संबंधित एमओआईसी अपने टीम के साथ गांव में जाने के लिए किसी भी अधिकारी से निर्देश लेने की जरूरत नहीं है। वह टीम के साथ गांव पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। डीएम ने कहा कि 30 मई से 3 जून तक पल्स पोलिया अभियान चलाया जाएगा।



इसको सफाल बनाने के लिए तीन सदस्यीय बनाई गई टीमें गांव गांव जाकर पोलियो की खुराक पिलाएं। डीएम ने बीएसए को पोलियो अभियान के दौरान स्कूल खुलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्र शेखर, डॉ. एसके वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ.  राजीव कुमार राजपाल, सीडीओ एवं स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed