{"_id":"606dea5e8ebc3edbef0a9674","slug":"30-coronas-engulfed-with-two-bdos-farrukhabad-news-knp6221334138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीडीओ सहित जिले में 30 कोरोना पॉजिटिव ----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीडीओ सहित जिले में 30 कोरोना पॉजिटिव ----
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
दो बीडीओ सहित 30 कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 26 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं विकास भवन में हुई एंटीजन जांच में दो बीडीओ सहित चार संक्रमित निकले। इस तरह से ये संख्या 30 हो गई।
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। जांच रिपोर्ट में डीएम आवास का होमगार्ड, उनका कार चालक, फूस बंगला निवासी अधेड़, किशोरी व बालक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सिविल लाइन पीली कोठी निवासी अधेड़, भूसा मंडी निवासी तीन युवक, हाथीखाना निवासी दो युवक, नेकपुर चौरासी व नेकपुर निवासी दो महिलाएं कोरोना की चपेट में हैं।
वहीं मोहल्ला साहबगंज नरायनदास निवासी अधेड़, गनेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी वृद्ध, युवक, सधवाड़ा निवासी महिला, आईडीबीआई बैंक कर्मी, मसेनी निवासी महिला, खड़ियाई निवासी युवक, विकास नगर निवासी युवक के अलावा कनपुरा घाट निवासी महिला, अमृतपुर निवासी युवक, कतरौली पट्टी निवासी अधेड़, जिजौटा निवासी अधेड़ व नगला भूड़ निवासी महिला संक्रमित निकली।
विज्ञापन
वहीं विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया। एंटीजन किट से की गई जांच में शमसाबाद व मोहम्मदाबाद के प्रभारी बीडीओ जबकि डीडीओ कार्यालय की दो महिला लिपिक संक्रमित पाई गईं। हालांकि इनका नाम अभी पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं किया गया है।
जनपद में अब तक कुल 4840 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4664 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 90 संक्रमित जान गंवा चुुके हैं। जिले में अभी 86 केस एक्टिव हैं।
कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था ध्वस्त मिली
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बुधवार को मोहल्ला सधवाड़ा स्थित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त मिलीं। उन्होंने संक्रमित के परिजनों व कंटेनमेंट जोन के लोगों को कहीं बाहर न घूमने, मास्क लगाए रहने व किसी के संपर्क में न आने की सलाह दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर व फतेहगढ़ में करीब 25 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
नगरपालिका व पुलिस की लापरवाही से सधवाड़ा के अलावा कहीं कंटेनमेंट जोन नहीं बना है। उन्होंने ईओ व शहर कोतवाल को फोन कर बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही से संक्रमण और बढ़ने का खतरा है। वह इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। निरीक्षण के दौरान डॉ.नवनीत गुप्ता व स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।