फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey doesn't have a sister-in-law, so where did the brother-in-law (wife's sister's husband) come from

Farrukhabad News: अनुपम दुबे की कोई साली नहीं तो साढ़ू कहां से आया

Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey doesn't have a sister-in-law, so where did the brother-in-law (wife's sister's husband) come from
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगलादीना स्थित लाला पातीराम अग्रवाल धर्मशाला पर कब्जे के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें एक कब्जेदार आरोपी को माफिया अनुपम दुबे का साढ़ू बताया गया। माफिया अनुपम दुबे की कोई साली न होने से साढ़ू का रिश्ता कहां से आया, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि कब्जे का मामला हाई प्रोफाइल बनाने के लिए माफिया अनुपम दुबे का नाम जोड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के विष्णुपुरी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने माफिया अनुपम दुबे के साढ़ू अशोक दुबे, शिवम उर्फ सुलभ दुबे, आकाश, रामअवतार पाठक व अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आधी रात को जबरन दीवार गिराकर कब्जा करने, धर्मशाला में रखे लोहे के गाटर लूटने, फर्जी दस्तावेजों से धर्मशाला में बिजली का कनेक्शन लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि धर्मशाला की दुकानों पर कब्जा होने और किराया वसूलने की भी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

लोगों में चर्चा है कि मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस धर्मशाला पर कई ओहदेदारों लोगों की नजरें लगी हैं। इससे कब्जे के मामले को हाई प्रोफाइल बनाने के लिए आरोपियों में से एक को माफिया अनुपम दुबे का साढ़ू बताया गया। माफिया के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन ने बताया कि उनकी भाभी मीनाक्षी दुबे की कोई बहन नहीं है तो साढ़ू कहां से आए। इस मामले में पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है। इसके बाद विवेचक सभी बिंदुओं पर जांच कर आख्या देता है। यदि किसी आरोपी को अनुपम दुबे का साढ़ू बताया गया है और अनुपम दुबे की कोई साली नहीं है तो पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed