फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clash and firing between two groups in Awas Vikas.

Farrukhabad News: आवास विकास में दो गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग

Mon, 05 Oct 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Clash and firing between two groups in Awas Vikas.
फोटो-37, शहर के आवास विकास स्थित एक होटल से सीसीटीवी कैमरे देखकर बाहर निकलती थाना पुलिस। स्रोत:
फर्रुखाबाद। रविवार शाम आवास विकास कॉलोनी में पूर्व विधायक और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार के होटल के सामने कुछ दबंग विवाद कर रहे थे। उनके पुत्र अभय गंगवार ने उन्हें रोका। इस पर दबंगों में शामिल एक भाजपा नेता के पुत्र ने रिवॉल्वर से हवाई फायर कर दिए। पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में निवासी कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार का एक होटल है। रविवार शाम कुछ दबंग उनके होटल के सामने खड़ी कार के पास विवाद कर रहे थे। इसी दौरान होटल से निकले पुत्र अभय गंगवार ने उन्हें रोका। दबंगों में शामिल कॉलोनी के ही एक भाजपा नेता का पुत्र गुस्सा गया। उसने रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायर कर दिया। अनहोनी की आशंका देख अभय भागकर होटल में घुस गया। सूचना मिलते ही चेयरमैन कुलदीप गंगवार पहुंचे। उन्होंने समझाया तो दबंग ने रिवॉल्वर से दो फायर किए। इस पर आसपास के लोगों ने पकड़कर पीट दिया। दबंग मौके पर रिवॉल्वर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मौके पर तीन खोखा भी बरामद हुए हैं। बहरहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने बताया कि पुत्र ने होटल से दूर हटने को कहा, तो हवाई फायर किया। जब वह खुद पहुंचे और हटने को कहा, तो उसने दो फायर किए। फायरिंग करने वाले युवक के पिता उनके साथी हैं। उन्होंने मौके पर पड़ी रिवॉल्वर की सूचना दी। वह रिवॉल्वर ले गए। कारतूसों के खोखा पुलिस को मिल गए हैं। फायरिंग करने वाले युवक के पिता उनके साथी हैं। वह अपनी ओर से तहरीर नहीं देंगे। पुलिस जो कार्रवाई करे, वह उसके ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आवास विकास में फायरिंग की घटना सही पाई गई है। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। हर हाल में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -राजेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी

पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर व पत्नी पर भी कर चुका फायरिंग
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता के दबंग पुत्र ने पांच नवंबर 2025 को आवास विकास में पत्नी अर्चना के साथ टहलने निकले पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह तोमर पर भी फायरिंग की थी। एरिया मैनेजर के काफी प्रयास के बाद कादरीगेट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जबकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर एरिया मैनेजर और उनकी पत्नी को दौड़ाते दिख रहा था। साथ में भाजपा नेता पिता समेत अन्य परिजन भी थे। सत्तापक्ष के दबाव में आकर पुलिस ने उसे कई महीने तक गिरफ्तार नहीं किया। फिर दबंग हाईकोर्ट से राहत लेकर फिर सरेआम दबंगई करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed