फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   30 buses sent to Mathura's Mudiya fair, passengers face problems

Farrukhabad News: मथुरा के मुड़िया मेले में 30 बसें भेजीं, यात्रियों को दिक्कत

Fri, 19 Jul 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
30 buses sent to Mathura's Mudiya fair, passengers face problems
फर्रुखाबाद। मथुरा का प्रसिद्ध मुड़िया मेले में देश भर से आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए स्थानीय डिपो की 30 बसों को भेजा गया है। यह बसें 22 जुलाई को लौटेंगी। सबसे अधिक दिल्ली व आगरा रूट की बसें होने की वजह से यात्रियों को अन्य डिपो का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो के पास इन दिनों 131 बसें हैं। इनमें 102 बसें निगम और 29 अनुबंधित हैं। दिल्ली रूट पर सामान्य दिनों में डिपो की 33 बसें रवाना होती हैं। आगरा रूट पर करीब 16 बसें भेजी जाती हैं। मथुरा के प्रसिद्ध मुड़िया मेले में देश भर से पहुंचने वाले कृष्ण भक्तों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने की मंशा से डिपो की 30 बसों को मथुरा के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इनमें दिल्ली रूट की 13, आगरा की 12 और पांच बसें अन्य रूट की शामिल हैं। सबसे अधिक दिल्ली और आगरा की बसें जाने से स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हर रोज रात साढ़े 10 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होने वाली बसें बृहस्पतिवार को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बजे से ही बसों को टाेटा पड़ गया। लिहाजा यात्रियों को अन्य डिपो की आने वाली बसों का सहारा लेना पड़ा। आगरा रूट के बेवर, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला के यात्री भी परेशान रहे। यह बसें 22 जुलाई को वापस लौटेंगी। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की अधिकता होने पर वह बस की व्यवस्था करेंगे। परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed