{"_id":"67f01f2ad71e561aed04eff0","slug":"27-lakhs-were-stolen-by-fraud-report-filed-against-three-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105821-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर हड़पे 27 लाख, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर हड़पे 27 लाख, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गिट्टी मौरंग का थोक कारोबार करने का झांसा देकर जालसाजों ने 27 लाख रुपये की धोखाधड़़ी कर ली। थाना पुलिस के न सुनने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। जांच में मामला सही पाया गया। एसपी के आदेश पर कन्नौज के आरोपी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तलैया साहबजादगान के मुशीद ने जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के मोहल्ला दिलसादनगर के मुस्तकीम, कमालगंज की नई बस्ती निवासी शाहिद उर्फ बाबा (मुनीम) और मऊदरवाजा थाने के गांव बाबरपुर के अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि आरोपियों ने साझेदारी में मौरंग, गिट्टी का थोक कारोबार करने का प्रस्ताव रखा था। वह बातों में आ गया। आरोपियों ने उससे दो बार आठ-आठ लाख, एक बार 10 लाख और एक बार एक लाख रुपये लिए।
कुल 27 लाख रुपये लेने के बाद जब उनसे लाभांश मांगा तो टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज की। दबंग किस्म के साझेदारों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित कई बार थाने गया, मगर सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।