फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 thousand prize police of Etah district arrested in encounter

एटा जिले का 25 हजार इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize police of Etah district arrested in encounter
सीएचसी में बैठा मुठभेड़ में घायल हुआ लूट का आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
एटा जिले का 25 हजार इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद एटा का 25 हजार का इनामी बदमाश शनिवार की रात कायमगंज रोड पर बाजिदपुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। शमसाबाद थाने का दरोगा व सिपाही भी घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। बदमाश एटा में 21 सितंबर को हुई ट्रक लूट में वांछित था। उसके छह साथी ट्रक समेत 24 सितंबर को एटा में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।
शनिवार रात एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को सूचना मिली कि जनपद एटा से 25 हजार का इनामी जिला कासगंज के थाना सिड़पुरा के मोहल्ला हवेली खुर्द निवासी ऋषि मिश्रा पुत्र किशन चंद्र मिश्रा शमसाबाद क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस प उन्होंने शमसाबाद पुलिस के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ऋषि बाइक से गांव बाजिदपुर की ओर मुड़ गया। पुलिस ने पीछा करके ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से बदमाश गिर पड़ा। इस मुठभेड़ में शमसाबाद थाने के दरोगा विक्रम सिंह व सिपाही जय किशोर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाश समेत तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। एसपी डॉ अनिल कुमार मिश्रा व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने लिए। एसओजी प्रभारी जे पी शर्मा ने बताया कि ऋषि मिश्रा ने अपने दस साथियों के साथ जनपद एटा के थाना पिलउआ क्षेत्र में 21 सितंबर को 16 चक्का ट्रक लूूटा था।

उसके छह साथियों को एटा पुलिस ने 24 सितंबर को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया था। फरार चल रहे पांच ारोपियों की तलाश को आसपास जिलों को अलर्ट किया गया था। ऋषि शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ शमसाबाद थाने में भी गंभीर धारा के दो मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों से उसका आपराधिक इतिहास दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed