फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 hajaar ka inaamee muthabhed mein dabocha

25 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 05 Jan 2019 12:12 AM IST
gaurav gaurav farrukhabad
farrukhabad Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 05 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 hajaar ka inaamee muthabhed mein dabocha
पुलिस लाइन कार्यालय में वार्ता करते एसपी और पीछे पुलिस सुरक्षा में खड़ा इनामी बदमाश। - फोटो : amarujala
छह साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को स्वाट टीम और पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से  315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। आरोपी पर कानपुर नगर से इनाम की घोषणा की गई थी।  
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर कोतवाल राजेश पाठक व स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र की हसरत अली अहमद की दरगाह के पास बाग में आरोपी सुबोध सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना मेरापुर को घेर लिया। उसने पुलिस को देखकर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग कर पुलिस पार्टी ने सुबोध सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। उसके खिलाफ कानपुर देहात में लूट, गैंगस्टर, कानपुर नगर में हमला, लूट और शहर कोतवाली फर्रुखाबाद समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में लूट, जानलेवा हमले के मुकदमे में आरोपी करीब छह साल से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed