फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2466 took the exam for admission in B.Ed.

Farrukhabad News: बीएड में दाखिले के लिए 2466 ने दी परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
2466 took the exam for admission in B.Ed.
फर्रुखाबाद/कमालगंज। बीएड में दाखिले के लिए गुरुवार को छह केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा में 2466 अभ्यर्थी शामिल हुए। पंजीकृत 2721 अभ्यर्थियों में 255 ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित परीक्षा गुरुवार को छह केंद्रों पर हुई। पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक परीक्षा चली। राजकीय इंटर काॅलेज फतेहगढ़ में 400 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 366 ने परीक्षा दी। 34 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

बद्रीविशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में 500 में 456 ने पेपर दिया, 44 अनुपस्थित रहे। डीएन पीजी काॅलेज फतेहगढ़ में 500 में 463 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 37 गैरहाजिर हो गए। राजकीय इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद में 350 में 303 ने परीक्षा दी। 47 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केआर रस्तोगी इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद में 500 में 41 ने परीक्षा छोड़ दी। 459 शामिल हुए। वहीं एनएकेपी पीजी काॅलेज में 471 में 419 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 52 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. धीरेंद्र यादव, जिला कोऑर्डिनेटर सीडी यादव, शालिनी सिंह ने व्यवस्था देखी।


उत्साह से दी परीक्षा
सुबह 9 बजे शुरू होने वाले पहले पेपर के लिए कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय 8 बजे से पहले ही लाइन में लग गए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि दो साल के बीएड पाठ्यक्रम में चार सेमेस्टर हैं। प्रवेश परीक्षार्थी नीलम ने कहा कि वह शिक्षक बनना चाहतीं हैं, जिससे भविष्य की पीढ़ी छोटे बच्चों को निखार सकें। कहा कि वह चाहती हैं कि अच्छी मेरिट के साथ उनका रिजल्ट आए, जिससे सरकारी काॅलेज में दाखिला हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed