{"_id":"699b59515d3b20014e0d24da","slug":"2442-crore-will-change-the-face-of-roads-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137829-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 24.42 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 24.42 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत
Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से 24.42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जिले में सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य तेज हो गया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से स्वीकृत अधिकांश कार्यों का आवंटन कर दिया गया है, जबकि बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर रोजाना आवागमन करने वाले करीब 45 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
सबसे बड़ा कार्य अटैना-कंपिल-कायमगंज-संकिसा-मोहम्मदाबाद मार्ग के लगभग 13 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का है, जिसे 23.35 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह मार्ग जनपद के प्रमुख धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे यातायात दबाव भी अधिक रहता है। संकिसा से अचरा मार्ग के चौड़ीकरण के बाद जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
इसके अलावा राजस्व गांव महोई के मजरा बसावट नगला खरा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण एवं सामान्य मरम्मत के लिए 25.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सितवनपुर पिथू के मजरा रामनगर संपर्क मार्ग पर 24 लाख रुपये, विकास खंड मोहम्मदाबाद के मौधा स्थित नगला खटा मार्ग पर 17 लाख रुपये तथा कुबेरपुर घाट के मजरा फतेहपुर बड़ा संपर्क मार्ग पर 16 लाख रुपये से मरम्मत व नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
राजमार्ग-29 से भरतपुर होते हुए नगला हरी संपर्क मार्ग की मरम्मत एवं नवीनीकरण 24.60 लाख रुपये की लागत से होगा। इन मार्गों से जुड़े ग्रामीणों को लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क को चौड़ीकरण दो खंडों में होगा। सड़क के बीच में कुछ हिस्सा जनपद एटा का लगता है। वहां पर सीसी सड़क पहले से बनी हुई है। इस कारण इस सड़क को दो हिस्सों में बांटकर चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा।
प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जबकि अन्य कार्यों का आवंटन कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।