{"_id":"5ef4e4ef8ebc3e42c50a76fc","slug":"24-teachers-adverse-entry-farrukhabad-news-knp567597485","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एमडीएम की ओवर रिपोर्टिंग करने के मामले में बीएसए ने 24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि और 26 को कठोर चेतावनी दी है। दोबारा गलती होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
फरवरी 2020 के प्रथम सप्ताह में विद्यालयों का निरीक्षण हुआ था। इसमें करीब 50 विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति होने पर एमडीएम लाभार्थी बच्चों की संख्या अधिक दिखा दी गई थी। यह मामला जांच में पकड़े जाने पर राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। बीएसए ने 50 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 26 शिक्षकों ने जो जवाब दिया, वह भी संतोषजनक नहीं था।
24 शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया था। बीएसए ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में डीएम को पत्रावली भेज कर दिशा निर्देश मांगे थे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर 24 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और 26 शिक्षकों को कठोर चेतावनी जारी की गई है।