{"_id":"65341a8d51ce54f1f4068e54","slug":"24-stray-cattle-from-cattle-herders-were-caught-and-sent-to-the-cowshed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4313-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पशुपालकों के 24 छुट्टा गोवंश पकड़ गोशाला भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पशुपालकों के 24 छुट्टा गोवंश पकड़ गोशाला भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। किसानों की फसलों का नुकसान करने वाले पशुपालकों के गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू हो गया। गांव वालों ने दो दिन में 24 गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाया। जिन पशुपालकों के गोवंश गोशाला भेजे गए। उन्हें चेतावनी दी गई अब दुबारा गोवंश छोड़े तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय के निर्देशन में शनिवार को कुंडपुरा में खूंटे पर बिना बंधे गोवंश पकड़कर गोशाला भिजवाए गए। शनिवार को शेरपुर सराय के गोवंश भी गोशाला भेजे गए थे। ग्राम प्रधान भैरोलाल के पुत्र रावेंद्र ने बताया कि कुंडपुरा से चार बार में पिकअप से 16 गोवंश भेजे गए। वहीं शुक्रवार को 8 गोवंश को भिजवाया गया।
सिंधौली व हसनापुर गोशाला में इन्हें भिजवाया जा रहा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जो पशुपालक गोवंश छुट्टा रखेंगे उन पर कार्रवाई होगी। पशुपालकों के छुट्टा गोवंश पकड़कर गोशाला भिजवाए जाने की कार्रवाई से श्रृंगीरामपुर क्षेत्र के गांवों के किसानों में खुशी है।