{"_id":"62474bd25e40b0611b203e41","slug":"23-people-of-sindhi-society-became-mahadani-by-giving-blood-farrukhabad-news-knp688810019","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून देकर सिंधी समाज के 23 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून देकर सिंधी समाज के 23 लोग बने महादानी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज के युवा ब्रिगेड ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 23 युवाओं ने रक्तदान किया। युवाओं ने समाज हित में हर वक्त तैयार रहने की बात कही।
शहर के पक्कापुल स्थित सिंधी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप जलाकर किया।
सिंधी समाज के मुखिया आत्माराम डवानी, ईश्वरदास शिवानी, रमेश चंद्र, सुंदर दास, नारायण दास, अशोक बलवानी, हेमा शिवानी ने मुख्य अतिथि सीएमओ और डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया।
सीएमओ ने कहा कि रक्तदान मानव धर्म में महादान है। जो मानव के प्राणों की रक्षा करता है। उस पर भगवान की कृपा रहती है। रक्तदान करने से नया रक्त तेजी से बनकर शुद्ध होता है। स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
शिविर में युवा जितेंद्र शिवानी, घनश्याम शिवानी, मोहनी कृपलानी, दीपक जेठवानी, शिवम रस्तोगी समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया। शाम पांच बजे शिविर का समापन हुआ।
सीएमओ ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने सेवाभाव को देखकर सिंधी समाज का आभार जताया।