फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   22 houses burnt, two scorched to save goods

22 ग्रामीणों की झोपड़ियों जलीं, लाखों का नुकसान

Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
22 houses burnt, two scorched to save goods
गांव सुल्तानपुर पलनापुर में घर में लगी आग को पानी डाल कर बुझाता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
22 घर जले, सामान बचाने में दो झुलसे
विज्ञापन

कंपिल। गांव सुल्तानपुर पलनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। इसने 21 ग्रामीणों के घरों को चपेट में ले लिया। जलते घर से कीमती सामान निकालते समय चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। गांव के लोगों व दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पलनापुर निवासी बबलू खान बुधवार दोपहर परिवार समेत खेत में काम करने गया था। उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज हवा चलने से लपटों ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। यह देखकर खेत पर काम करने वाले ग्रामीण व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी व पानी डालने लगे।
विज्ञापन

नन्हें की पुत्री रेहाना व मुन्ना खान कीमती सामान निकालने के लिए घर में घुस गए। यह देखकर गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ कर खींच लिया। फिर भी दोनों झुलस गए। आग की जानकारी पर दमकल व पुलिस गांव पहुंची। दमकल टीम ने गांव के लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक 22 ग्रामीणों के घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। झुलसी रेहाना को सीएचसी भेजा गया। लेखपाल सुबोध कुमार गुप्ता ने गांव पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

इन ग्रामीणों के घर जले
बबलू खान, नन्हीं, रेहाना, इशार अली, नसीर, सरताज, बबलू, नन्हें, असलम शेर, तारिक खान, सुनारी, रियाशुद्दीन, कल्लू, रहीसन, मुन्ना, नाजिर, शाकिर, शकील, जमील, अकील, जाकिर, रहीश के घर जले हैं। इनमें रखा घरेेलू सामान, खाद्यान्न व अन्य सामान जल गया है। इन ग्रामीणों को करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed