फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   22 found infected including three policemen

तीन पुलिस कर्मी, जिला जेल के 6 बंदी सहित 15 संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
22 found infected including three policemen
तीन पुलिस वालों समेत 22 मिले संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें तीन पुलिस कर्मी, जिला जेल के 6 बंदी व हास्पिटल संचालक व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। इससे जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 494 पहुंच गई है।
जनपद में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण सरकारी विभागों के साथ जिला जेल में भी दस्तक दे चुका है। 27 जुलाई को पहला बंदी संक्रमित मिला। इसके बाद शुक्रवार को दो बंदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में छह और बंदी संक्रमित मिले हैं। इनमें 60 वर्षीय दो, 70 वर्षीय एक वृद्ध के अलावा 30 वर्षीय, 38 व 50 वर्षीय बंदी शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे जिला जेल में संक्रमित बंदियों की संख्या 9 हो गई है। प्रभारी जेल अधीक्षक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि सात बंदी जेल में ही आइसोलेट रहेंगे जबकि दो को एल-1 अस्पताल भेजने के लिए अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा कमालगंज थाने के दो सिपाही व पुलिस लाइन के एक सिपाही की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आवास विकास कालोनी निवासी नर्सिंगहोम संचालक (30), उनकी पत्नी(23) व पत्नी की मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सहेली(22) भी कोरोना की चपेट में है। नर्सिंगहोम संचालक के साथ उनकी पत्नी व उसकी सहेली होम आइसोलेशन में हैं। नगरपालिका का एक 48 वर्षीय सफाई कर्मी संक्रमित निकला। इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा निवासी डीसीएम चालक(28) व शहर के देवराम निवासी महिला(40) की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा नवाबगंज थाने के संक्रमित दरोगा के संपर्क में आए गांव अठरुइया निवासी प्रधान का भाई उम्मरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक (38) कोरोना की चपेट में आ गया हैं। नवाबगंज का 30 वर्षीय एक युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

शहर के मोहल्ला अंडियाना निवासी 42 वर्षीय युवक, मोहल्ला नुनहाई निवासी भाजपा के नामित सभासद का भाई(40) व पिता(81) के अलावा कादरीगेट निवासी 60 वर्षीय वृद्धा व राजेपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 494 हो गई। इनमें 334 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 148 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed