फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   69 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के 504 करोड़ के बकायेदार

69 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के 504 करोड़ के बकायेदार

Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
69 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के 504 करोड़ के बकायेदार
फर्रुखाबाद। दस हजार से रुपये अधिक बिजली बिल के बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इसमें करीब 69 हजार उपभोक्ताओं पर 504 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसमें 150.62 करोड़ रुपये ब्याज भी शामिल है। ब्याज देने से छुटकारा पाने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई सरचार्ज में 100 फीसदी छूट योजना का लाभ पाने के लिए निगम के अफसरों ने उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसमें योजना का लाभ न पाने पर ब्याज समेत बिल की बकायेदारी वसूल किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिले में 2 लाख 24 हजार बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें ग्रामीण खंड प्रथम क्षेत्र में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं में दस हजार रुपये से अधिक के करीब 40 हजार बकायेदार हैं। इन पर 284 करोड़ रुपये बिल का बकाया है। इसमें 100 करोड़ रुपये ब्याज जुड़ा हुआ है। 184 करोड़ रुपये बिजली की रीडिंग की धनराशि है। शहरी क्षेत्र में करीब 61 हजार उपभोक्ताओं में से दस हजार से अधिक के 10292 उपभोक्ता हैं। इन पर 50.60 करोड़ रुपये बिजली की बकायेदारी है। इसमें 15 करोड़ रुपये ब्याज जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


कायमगंज खंड कार्यालय के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में दस हजार उपभोक्ताओं में से 1514 उपभोक्ता दस हजार रुपये से अधिक वाले हैं। इन पर करीब दस करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसमें 2.62 करोड़ रुपये का ब्याज जुड़ा है। कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र के 53 हजार उपभोक्ताओं में दस हजार से अधिक के 18293 पर करीब 160 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसमें 33 करोड़ रुपये ब्याज का शामिल है। प्रदेश सरकार ने सरचार्ज में 100 फीसदी छूट दिए जाने की योजना शुरू की है। इसमें ब्याज की धनराशि माफ कर बकायेदारी का मूल धन जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा के आदेश पर इन बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए एक्सईएन ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि यदि सभी उपभोक्ता योजना का लाभ लेते हैं तो निगम को करीब 353.98 करोड़ रुपये जो बिजली का मूल धन है मिलेगा। योजना के तहत 31 जनवरी तक पंजीकरण होगा और 31 मार्च तक किस्तों में धनराशि जमा की जाएगी। जो योजना का लाभ नहीं लेंगे। उनके खिलाफ आरसी जारी कर ब्याज समेत धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed