{"_id":"656a29aa7572a0b92b0c0bd4","slug":"21-health-workers-found-missing-in-lohia-hospital-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-5708-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में 21 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में 21 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल का शुक्रवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान 21 स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के समय से ड्यूटी पर पहुंचने की चेतावनी दी थी। सुबह 9:20 बजे सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने महिला अस्पताल में उपस्थिति रजिस्टर देखा।
इसमें चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार बाजपेई, फार्मासिस्ट गरिमा सचान, प्रवीन, अर्बन कोऑर्डिनेटर सुषमा राठौर, स्टाफ नर्स शशि आर लाल, बबिता एम लाल, काउंसलर सुनीता, वार्ड आया किरन, निर्मला, शकुंतला, आरती, शीला देवी, साधना सिंह, आशा देवी, कमलेश यादव, राजीव दीक्षित, आरोग्य मित्र सतेंद्र सिंह, राहुल व एलटी सुबोध अनुपस्थित थे। इसके बाद सीएमओ पुरुष अस्पताल पहुंचे। वहां आरोग्य मित्र रुचिर कटियार, पैथोलॉजिस्ट डॉ.किरीटी कनौजिया के अलावा सौरभ दुबे अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि आरोग्य मिश्र सतेंद्र सिंह पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान गायब मिले थे। उनकी सेवा समाप्ति के लिए कार्यदायी संस्था को लिखा जा चुका है। अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।