फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   2024 election will take the country forward by 100 years

Farrukhabad News: 2024 का चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाएगा

Wed, 21 Jun 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 21 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
2024 election will take the country forward by 100 years
फर्रुखाबाद। भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को शहर की सातनपुर मंडी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाएगा। सातनपुर मंडी में भाजपा की हुई जनसभा में भीड़ देख उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले चुुनाव में भाजपा को 73 सीटें मिलीं, 2019 में 64 और 2024 में पूरी 80 सीटें जीतनी हैं। इस बार नारा है 100 में 75 प्रतिशत वोट हमारा, 25 में बंटवारा, उसमें भी हमारा। उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास दलों की संख्या हो सकती है, नेताओं की संख्या हो सकती है, लेकिन वोट नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि 2014 से पहले जब कश्मीर में पहला आतंकी हमला होता था तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि वह इसकी निंदा करते हैं। दूसरा हमला होने पर कहते थे, इसकी कड़ी निंदा करता हूं, तीसरा हमला होने पर कड़ी से कड़ी निंदा करने की बात कहकर चुप हो जाते थे। सैनिकों के सोते समय सर कलम कर लिए जाते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद सेना आतंकियों को गोली का जवाब गोला से दे रही है।
विज्ञापन


2024 में भाजपा सरकार बनने पर काशी में डमरू बजेगा। मथुरा में कन्हैया की बांसुरी भी बजेगी। जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, डॉ. सुरभि, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने भी सभा को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए एमएलएसी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि पहले गुंडागर्दी का माहौल था। जब बेटियां स्कूल जाती थीं, तो उनके माता-पिता को उनकी सुरक्षा की चिंता लगी रहती थी। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुशासन और देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो चलता रहता है, जिसमें एक शेर को कई लकड़बग्घे घेर लेते हैं। फिर जंगल से दूसरा शेर आता है और उसके झपट्टे से सभी लकड़बग्घे भाग जाते हैं। वही दो शेर योगी और मोदी है। इनके सामने विपक्षी लकड़बग्घे टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed