{"_id":"5c868ea7bdec2213ec62148b","slug":"201552322215-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बीच अटकी नवीन शिक्षकों की ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के बीच अटकी नवीन शिक्षकों की ज्वाइनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आदर्श आचार संहिता लागू होने से नए शिक्षकों की ज्वाइनिंग फंस गई है। इससे नए शिक्षक ज्वाइनिंग करवाने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, बीएसए ने आदर्श आचार संहिता लगी होने से कोई भी निर्णय लेने से इनकार कर दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 45 में से 44 अभ्यर्थियों की शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग कराई थी। इनमें 22 महिला और 22 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों से रविवार को बीएसए ने विकल्प पत्र लेकर और पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर के अनुसार स्कूल आवंटन किए थे। रविवार देर रात तक सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सोमवार को नियुक्ति पत्र लेकर विद्यालयों में पहुंचे नए शिक्षकों में से कुछ को प्रधानाध्यापकों ने आदर्श आचार संहिता लगने से कार्यभार ग्रहण नहीं कराया और बीएसए का आदेश लाने की बात कहकर लौटा दिया।
इससे सोमवार को कई नए शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और बीएसए से कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की। वहीं, बताया जा रहा है कि कुछ प्रधानाध्यापकों ने नए शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण भी करा दिया है। बीएसए रामसिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लग गई है। इससे वह कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। उन्होंने किसी भी बीईओ से नए शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने संबंधी कोई रिपोर्ट भी नहीं मंगाई है।