फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पांच माह से तहसीलदार नहीं, तारीख लेकर लौट रहे किसान

पांच माह से तहसीलदार नहीं, तारीख लेकर लौट रहे किसान

Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पांच माह से तहसीलदार नहीं, तारीख लेकर लौट रहे किसान
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील में पांच माह से तहसीलदार नहीं बैठ रहे हैं। इससे तहसीलदार न्यायालय में लंबित वादों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक करीब 350 मामले लंबित चल रहे हैं। तहसीलदार न्यायालय से ग्रामीण तारीख लेकर लौट जाते हैं। वहीं, साहब के न होने से कर्मचारी भी मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं। इससे लोग तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


तहसील अमृतपुर के तहसीलदार राजीव निगम का 23 जून को तबादला हो गया था। 25 जून को तहसीलदार प्रदीप सिंह की नियुक्ति की गई। दो माह बाद ही उन्हें सदर तहसील भेज दिया गया। इसके बाद 24 अगस्त को तहसीलदार मिथलेश कुमार यादव की तैनाती हुई। कुछ दिनों बाद ही वह बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए। 10 अक्तूबर से वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। तब से बिना तहसीलदार के ही तहसील चल रही है। इससे तहसीलदार न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। ग्रामीण मुकदमे की पैरवी के लिए आते हैं। तहसीलदार न होने से उन्हें अगली तारीख दे दी जाती है। अब तक करीब 350 मामले लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता विनोद प्रकाश द्विवेदी, प्रभात त्रिवेदी, रामनरेश मिश्रा, राकेश चंद्र शर्मा, शिववीर सिंह आदि ने बताया कि तहसीलदार के न बैठने से वाद निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। तहसीलदार की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं की गई है। अमृतपुर तहसील का चार्ज सदर तहसीलदार के पास है, लेकिन वह तहसील में कभी नहीं आते। इससे कर्मचारियों को पत्रावलियां लेकर हस्ताक्षर के लिए सदर तहसील जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि अधिकारियों व कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने जाने का कोई समय नहीं है। शनिवार को राजस्व निरीक्षकों के कार्यालय में ताले लगे रहे। नाजिर का कार्यालय भी चपरासी ने खोला। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। कर्मचारियों के न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही। पूर्तिनिरीक्षक कार्यालय भी यदा-कदा ही खुलता है। लोग राशन कार्ड सही कराने व नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आते हैं, लेकिन पूर्ति निरीक्षक के न मिलने पर वह निराश होकर लौट जाते हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में जांच कराकर अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed