फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 thousand flew as soon as the woman left the bank

महिला के बैंक से निकलते ही गिरहकटों ने 20 हजार उड़ाए

Wed, 27 Nov 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
20 thousand flew as soon as the woman left the bank
पंजाब नेशनल बैंक शाखा कमालगंज में खड़ी पीड़ित महिला रिंकी। - फोटो : FARRUKHABAD
पंजाब नेशनल बैंक कमालगंज में बुधवार को एक महिला के बीस हजार रुपये गिरहकटों ने झोला काट कर उड़ा दिए। गिरोह में शामिल तीन महिलाएं व युवक काफी देर तक बैंक के अंदर रुपये निकालने आई महिला पर नजर रखे थे। उसके बाहर निकलते ही बैंक गेट के पास गिरोह की एक महिला ने झोला काट कर बीस हजार रुपये उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी रिंकी पत्नी मौसम दोपहर करीब एक बजे मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पड़ोसी किरन देवी व अपने बच्चों के साथ रुपये निकालने पहुंची। रिंकी ने लाइन में लगकर बीस हजार रुपये निकाल लिए और कपड़े के झोले में रख लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह कैश काउंटर के सामने पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गईं। किरन देवी के पैसे निकालने के बाद दोनों बैंक से घर जाने के लिए बाहर निकली। बैंक से कुछ दूर जाने पर उन्होंने देखा तो रिंकी के झोले से रुपये गायब थे। वह दोबारा बैंक पहुंची और परिजनों व सभासद के पति ब्रजेश सक्सेना को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लोग बैंक पहुंचे। शाखा प्रबंधक एसके मिश्रा से शिकायत की। इस पर प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह भी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने भी फुटेज देखे। रिंकी के पति मूंगफली बेंचते हैं। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गेट पर की वारदात
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने शाखा प्रबंधक एसके मिश्रा के साथ सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें रिंकी रुपये निकाल कर कैश काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठते दिख रही है। तभी सफेद कुर्ती पहने युवती उसके पास बैठ गई। उसके सामने एक युवक खड़ा था। करीब 5 मिनट बाद युवती दूसरी ओर पड़ी कुर्सी पर बैठ गई।
उसके उठते ही दूसरी महिला आकर बैठ गई। वह भी कुछ देर बाद उठकर अपनी साथी महिला के पास जाकर बैठकर बातें करने लगी। 1.56 बजे किरन देवी पैसे निकाल कर रिंकी के साथ घर जाने लगीं। वहां खड़े युवक ने साथी युवती को इशारे किए। युवती पीछे चलने लगी व युवक आगे हो लिया।
बैंक के चैनल पर युवक रुक गया। पीछे चल रही युवती ने रिंकी का झोला काटकर रुपये निकाल लिए और अपने दायें हाथ के बगल में दबा कर हाथ के ऊपर दुपट्टा कर लिया। अंदर बैठीं साथी दो महिलाओं को आने का इशारा कर चल दीं।

चारों गिरहकट थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर बढ़ गए। पीड़ित रिंकी ने बताया कि उसे बैंक से 100-100 की दो गड्डियां मिलीं थीं। रिंकी ने थाने में मामले की तहरीर दी है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के बाहर की घटना है। अंदर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed