फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 injured, including medical staff and prisoners of Central Jail, Inspector in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में दरोगा, सेंट्रल जेल का मेडिकल स्टाफ व कैदी सहित 20 संक्रमित

Mon, 12 Oct 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
20 injured, including medical staff and prisoners of Central Jail, Inspector in Farrukhabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 20 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा, सेंट्रल जेल का मेडिकल स्टाफ व चार कैदियों की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
सोमवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगा (28) संक्रमित निकला। वह इन दिनों शिकोहाबाद में है। वहीं सेंट्रल जेल में कैदियों की जांच में लगे दो फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन भी चपेट में आ गए। जेल के तीन अन्य कैदी भी संक्रमित मिलेे जबकि सैफई अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय कैदी की दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि जेल में 546 कैदी ठीक हो चुके हैं। 286 कैदियों का इलाज चल रहा है। फतेहगढ़ के मोहल्ला राजन नगला निवासी युवक, कासिमबाग निवासी एक वर्षीय बालक, आईटीआई चौराहा निवासी महिला समेत कुल 20 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3536 हो गई है। इनमें 2739 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 47 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी। जिले में अभी 750 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव निकला युवक डॉक्टर को चकमा देकर खिसका
कमालगंज। सीएचसी पर सोमवार को 63 लोगों ने कोरोना जांच कराई। इसमें मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी 36 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद वहां मौजूद डॉ.कुलभूषण ने संक्रमित को रोका तो वह खिसक गया। फोन से बात की गई तो युवक बोला, मेरी जांच सही नहीं हुई है। डॉक्टर ने बताया कि कल उसका नाम पोर्टल पर चढ़ जाएगा। इसके बाद उसके घर टीम जाएगी। जरारी में 78 लोगों की जांच हुई। जबकि दरौरा में 17 लोगों की जांच की गई। जरारी व दरौरा में आरटीपीसीआर जांच को नमूने नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed