{"_id":"5ff5b3708ebc3e2f811080be","slug":"20-infected-including-10-inmates-of-central-jail-farrukhabad-news-knp6042299127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के 10 कैदियों सहित 20 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के 10 कैदियों सहित 20 संक्रमित
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के 10 कैदियों समेत 20 संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को 20 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के 10 कैदी भी शामिल हैं। जिले में अब तक 4642 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4484 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 84 जान गंवा चुके हैं। 74 केस एक्टिव हैं।
सेंट्रल जेल के सात वृद्ध कैदियों सहित कुल 10 कैदी संक्रमित मिले हैं। सेंट्रल जेल में अब एक्टिव केस की संख्या 27 हो गई है। प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश चंद्र ने बताया कि जो कैदी संक्रमित मिले हैं, उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। फिलहाल संक्रमित कैदियों को एक बैरक में आइसोलेट कर दिया गया है।
इसके अलावा शहर की एक महिला, साहबगंज चौराहा निवासी युवक, नगला कलार निवासी अधेड़, नरायनपुर निवासी युवक, कमालगंज के गांव कल्लू नगला निवासी वृद्ध, नवाबगंज के वीरपुर निवासी महिला, जोगपुर निवासी वृद्ध, दौलतपुर निवासी महिला व बबना निवासी वृद्ध की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।